Top
Begin typing your search above and press return to search.

भाजपा सरकार नौजवान-किसान विरोधी : अजय राय

मल्हनी विधानसभा के उप चुनाव में प्रत्याशी तलाशने के लिए बनी तीन सदस्यीय कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश की भाजपा की सरकार नौजवान, किसान विरोधी है

भाजपा सरकार नौजवान-किसान विरोधी : अजय राय
X

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौंनपुर जिले में मल्हनी विधानसभा के उप चुनाव में प्रत्याशी तलाशने के लिए बनी तीन सदस्यीय कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारें नौजवान, किसान विरोधी है।

श्री राय ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में तेज गति से अपराध बढ़ रहा है। इसके बाद भी दोनों सरकारो के मुखिया झूठ बोल कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। श्री नरेन्द्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री है जिनके जन्मदिन को देश का युवा नौजवान बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया है। इसी से अनुमान लगाया जा सकता है कि सरकार कैसी है और उसका कृत्य क्या है।

उन्होंने कहा कि बगैर किसी तैयारी के कोरोना काल में बन्दी का एलान कर देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। आज देश की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो गयी है दुकान खुलने पर ग्राहक नहीं है। सभी प्राइवेट संस्थान छटनी कर रहे हैं। सरकार खुद आर्थिक संकट के कारण सरकारी कर्मचारियों को बाहर निकालने की योजना बना रही है।आज देश प्रदेश में ऐसी सरकार जो हर तरह से जन विरोधी कहा जाये तो गलत नहीं होगा।

श्री राय ने कहा कि हमारे हिन्दू धर्म शास्त्र में मान्यता है कि गेरूआ वस्त्र धारण करने के बाद वह व्यक्ति झूठ नहीं बोलेगा लेकिन योगी आदित्य नाथ तो गेरूआ वस्त्र धारण कर सुबह से शाम तक झूठ ही बोलते है। वर्तमान सरकार मानती हैं कि 50 साल बाद कर्मचारी काम करने योग्य नहीं रहता है लेकिन कांग्रेस मानती हैं कि कर्मचारी 65 साल तक पूरी जिम्मेदारी से काम कर सकता है।

मल्हनी विधानसभा की चर्चा करते हुए बताया कि कांग्रेस नेतृत्व ने निर्णय लिया है कि कांग्रेस उप्र में होने वाले उप चुनाव को पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। मल्हनी विधानसभा में विगत वर्ष 2012 एवं 2017 का चुनाव किन्हीं विशेष कारणों से नहीं लड़ सकी लेकिन पूरे दम खम के साथ लड़ने के लिए कमर कस ली है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it