Top
Begin typing your search above and press return to search.

बीजेपी ने किसानों को 'आतंकवादी' घोषित किया: राजद

किसान आंदोलन के बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने दावा किया है कि भाजपा नेताओं ने किसानों को 'आतंकवादी' घोषित किया है और अब वे बिहार में 'चौपाल' या किसान सभा आयोजित करके किसानों को धोखा दे रहे हैं

बीजेपी ने किसानों को आतंकवादी घोषित किया: राजद
X

पटना। किसान आंदोलन के बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने दावा किया है कि भाजपा नेताओं ने किसानों को 'आतंकवादी' घोषित किया है और अब वे बिहार में 'चौपाल' या किसान सभा आयोजित करके किसानों को धोखा दे रहे हैं। राजद ने कहा कि बिहार के किसान भाजपा की बातों में नहीं आएंगे।

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और भाजपा नेता संजय जायसवाल के पटना जिले के बख्तियारपुर में एक किसान चौपाल में भाग लेने के अगले दिन विपक्षी पार्टी ने प्रतिक्रिया व्यक्त की।

बिहार राजद के प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा, "राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता बिहार के किसानों से झूठे दावे कर रहे हैं। वे बिहार में अपने 15 साल के कार्यकाल के दौरान अपने फर्जी वादों के कारण दूसरे राज्यों के किसानों की नाराजगी सामना कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "किसानों की नाराजगी हाल ही में बिहार चुनाव में सामने आई, जहां जदयू बिहार के उन 15 जिलों में अपना खाता तक नहीं खोल पाई, जिन्हें 'धान का कटोरा' कहा जाता है। इसके गठबंधन सहयोगी भाजपा का भी 10 जिलों में सफाया हो गया।"

जदयू नेता ने सवाल दागते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में किसानों की स्थिति पर ध्यान क्यों नहीं दिया? उन्होंने कहा, "इस समय बिहार में किसानों की औसत वार्षिक आय 42,684 रुपये है, जबकि किसानों की राष्ट्रीय वार्षिक आय 77,124 रुपये है।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it