Top
Begin typing your search above and press return to search.

भाजपा महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल रही है।

भाजपा महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल: अखिलेश यादव
X

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल रही है।

अखिलेश यादव ने यहां जारी बयान में कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी, चरम पर है। पिछले दस साल में महंगाई कई गुना बढ़ गयी है। डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेण्डर, खेती-किसानी के सामान, खाद-बीज, दवाई, पढ़ाई, सब कुछ महंगा हो गया है। गरीब परिवार रसाई गैस, सिलेण्डर, रिफिल नहीं करवा पा रहे हैं। माताएं, बहनें लकड़ियां तोड़कर चूल्हा जलाने पर मजबूर है। लोगों के लिए जीवनयापन का संकट है।

उन्होने कहा कि एक तरफ बढ़ती महंगाई का कहर है दूसरी तरफ सरकार लोगों को नौकरी रोजगार नहीं दे रही है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। गांवो में 90 फीसदी नौजवान बेरोजगार है। रोजी-रोटी की तलाश में युवा युद्धग्रस्त देश जाने पर मजबूर है। भाजपा की केन्द्र और प्रदेश की सरकार आम जनता से झूठे वादे करती रही लेकिन वादो को पूरा नहीं किया। जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी। भाजपा लोकसभा चुनाव हारेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it