Top
Begin typing your search above and press return to search.

चुनावों में हार सामने खड़ी देख ओछी राजनीति पर उतर आई भाजपा: कांग्रेस

कांग्रेस ने उसके वरिष्ठ नेता अहमद पटेल पर लगाये गये आरोपों को भाजपा की बौखलाहट करार देते हुए आज कहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों में हार सामने खड़ी देख वह ओछी राजनीति तथा षडयंत्रकारी हरकतों पर उतर आयी

चुनावों में हार सामने खड़ी देख ओछी राजनीति पर उतर आई भाजपा: कांग्रेस
X

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने उसके वरिष्ठ नेता अहमद पटेल पर लगाये गये आरोपों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बौखलाहट करार देते हुए आज कहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों में हार सामने खड़ी देख वह ओछी राजनीति तथा षडयंत्रकारी हरकतों पर उतर आयी है।

पार्टी ने पटेल पर लगाये गये आरोपों को ध्यान बँटाने की भाजपा की साजिश करार देते हुए कहा है कि कांग्रेस उग्रवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी द्वारा पटेल पर लगाये गये आरोपों के जवाब में यहां जारी बयान में कहा, “हार सामने खड़ी देख भाजपा ओछे हथकंडों और षडयंत्रकारी हरकतों पर उतर आई है और कांग्रेस को उग्रवाद तथा राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ मंजूर नहीं है।

” रूपाणाी ने गुजरात में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के दो सदस्यों की गिरफ्तारी के संबंध में श्री पटेल को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा था कि इनमें से एक उस अस्पताल का कर्मचारी था जिसके न्यासियों में पटेल भी शामिल हैं। उन्होंने श्री पटेल से राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की भी माँग की थी।

सुरजेवाला ने कहा कि गुजरात चुनाव में कामयाबी के लिए भाजपा नेता नित नया प्रपंच रचने में लगे हैं तथा ओछे हथकंडों और ऊलजलूल बयानबाजी पर उतर आये हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता ने भाजपा को राज्यसभा चुनाव में शिकस्त देने के साथ-साथ कांग्रेस विधायकों की खरीद तथा पाटीदार नेता नरेन्द्र पटेल को खरीदने के उसके प्रयासों को भी नाकाम किया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it