Top
Begin typing your search above and press return to search.

भाजपा ‘मौत का उत्सव’ मना रही है : आप

आप के नेता और सांसद संजय सिंह नेआज भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर प्रहार करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी के महासंकट के समय में भी ‘मौत का उत्सव’ मानना

भाजपा ‘मौत का उत्सव’ मना रही है : आप
X

नयी दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और सांसद संजय सिंह नेआज भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर प्रहार करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी के महासंकट के समय में भी ‘मौत का उत्सव’ मानना है इसे पार्टी ने एक बार फिर साबित कर दिया।

भाजपा शासित तीनों निगमों के नेताओं के कोरोना वायरस संक्रमित 2098 मृतकों के अंतिम संस्कार के दावे पर आप नेता ने सवाल किया कि क्या दिल्ली उच्च न्यायालय का आदेश झूठा है?

आप नेता ने कहा,“भाजपा ने आज एक बार फिर साबित कर दिया कि ऐसे महासंकट में भी उनको ‘मौत का उत्सव’ मनाना है क्या कोरोना योद्धाओं (डाक्टर्स) की कमेटी जो मौत का आँकड़ा जारी करती है वो झूठ बोल रही है? क्या दिल्ली उच्च न्यायालय का आदेश झूठा है? एमसीडी सही या हाई कोर्ट?”

इससे पहले भाजपा शासित दिल्ली के तीनों नगर निगमों के नेताओं ने दावा किया था कि राजधानी में कोरोना वायरस पीड़ित 2098 मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया है।

तीनों निगमों के नेताओं ने आज संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि मार्च से लेकर दस जून 2098 कोरोना संक्रमित मृतकों का विभिन्न शमशान घाटों पर अंतिम संस्कार किया जा चुका है।

संवाददाता सम्मेलन में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर अवतार सिंह, स्थाई समिति अध्यक्ष जयप्रकाश जेपी,दक्षिणी निगम नेता सदन कमलजीत सहरावत, पूर्वी दिल्ली महापौर अंजू कमलकांत और कई अन्य नेता मौजूद थे।

भाजपा दिल्ली में कोरोना मृतकों की संख्या छिपाने का केजरीवाल सरकार पर लगातार आरोप लगाती रही है। दिल्ली सरकार के दस जून तक के आंकड़ों में कोरोना मृतकों की संख्या 984 ही है।

नेताओं ने यह भी दावा किया कि निगमों के आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक 1080 कोरोना मौंते दक्षिणी दिल्ली निगम और सबसे कम 42 पूर्वी निगम और 976 उत्तरी निगम में रिपोर्ट हुई हैं।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it