दादरी से भाजपा प्रत्याशी तेजपाल ने भरा पर्चा
ग्रेटर नोएडा ! विधानसभा चुनाव के लिए चौथे दिन चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तेजपाल नागर, दादरी से ही राष्ट्रवादी प्रताप सेना से रमेश सिंह रावल, नोएडा

ग्रेटर नोएडा ! विधानसभा चुनाव के लिए चौथे दिन चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तेजपाल नागर, दादरी से ही राष्ट्रवादी प्रताप सेना से रमेश सिंह रावल, नोएडा विधानसभा सीट से सीपीआई (एम) से गंगेश्वरदत्त शर्मा और निर्दलीय प्रत्याशी राजेश कुमार नोएडा ने अपना पर्चा भरा।
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तेजपाल नागर के साथ जिलाध्यक्ष विजय भाटी व दादरी नगर पालिका की चेयरमैन गीता पंडित नामांकन में मौजूद रही। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में पार्टी का कोई बड़ा नेता नहीं पहुंचा, बड़े नेता के नहीं पहुंचने को लेकर नामांकन स्थल पर चर्चाएं आम थी। पर्चा दाखिल करने के बाद तेजपाल नागर ने कहा कि दादरी विधान सभा में हमारा किसी से मुकाबला नहीं है, मै क्षेत्र के विकास के लिए काम करुंगा। दादरी क्षेत्र में विकास नहीं हुआ है, छात्राओं की शिक्षा के लिए कोई बड़ा शिक्षण संस्थान नहीं है, युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार दिलाना प्रमुख प्राथमिकता होगी, पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है सब मिलकर प्रचार करेंगे। प्रताप सेना के रमेश रावल ने कहा कि दादरी क्षेत्र बहुत ही पिछड़ गया है, हमारी प्राथमिकता क्षेत्र का विकास करना है, युवाओं को रोजागार नहीं मिल रहा है, किसानों की समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। क्षेत्र के विधायक से जनता से कोई सरोकार नहीं है।
सीपीआई (एम) के प्रत्याशी गंगेश्वरदत्त शर्मा ने बताया कि जो भी सरकार बनती है वह कामगारों की समस्या को नहीं उठाती है। नोएडा में बहुत सी कंपनियों में लोग काम करते हैं अपनी समस्या से जूझते रहते हैं कोई जनप्रतिनिधि उनकी बात नहीं सुनता है, हमारी प्रथमिकता होगी कि आम जनता की समस्याओं का समाधान करना।
तेजपाल नागर, भाजपा प्रत्याशी
शिक्षा-एम.ए. बीएड,
चल संपत्ति -1984579, पत्नी 905305
स्व अर्जित संपत्ति-68,94,350
विरासत संपत्ति-1,92,15,550
आपराधिक इतिहास-शून्य
गंगेश्वर दत्त शर्मा, सीपीआई (एम) प्रत्याशी
शिक्षा-नौवीं पास
चल संपत्ति-4,62,000, पत्नी-5,02,000
विरासत संपत्ति-1,04,00,000
आपराधिक इतिहास- एक, लम्बित-दो


