Top
Begin typing your search above and press return to search.

भाजपा 25 मार्च तक कर सकती है मध्य प्रदेश में सरकार बनाने का दावा

मध्यप्रदेश में भाजपा विधायक दल की बैठक अब सोमवार को हो सकती

भाजपा 25 मार्च तक कर सकती है मध्य प्रदेश में सरकार बनाने का दावा
X

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में भाजपा विधायक दल की बैठक अब सोमवार को हो सकती है। कोरोनावायरस के फैलते प्रभाव को देखते हुए पार्टी ने तय किया है कि सोमवार को विधायक दल की बैठक बुलाई जाए। इस बैठक के बाद ही विधायक दल के नेता मध्य प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। पहले ये बैठक आज यानि शनिवार को बुलाई गयी थी। माना जा रहा है कि देश भर में कोरोना को लेकर हो रही रोकथाम और रविवार को प्रस्तावित 'जनता कर्फ्यू' की वजह से बैठक टाली गई है। अब यह बैठक 23 मार्च को प्रस्तावित है। इसमें दिल्ली से पर्यवेक्षक के रूप में धर्मेंद्र प्रधान और प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे भोपाल जा सकते हैं।

गौरतलब है कि 25 मार्च से नवरात्र पूजा की शुरुआत भी हो रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो 25 मार्च को नई सरकार का शपथ ग्रहण भी हो सकता है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर शुक्रवार शाम को आयोजित होने वाली रात्रिभोज का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया था।

जानकारी मिली है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने मध्यप्रदेश के भाजपा प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे को फोन कर प्रधानमंत्री का संदेश दिया था। इसके बाद ही रात्रिभोज रद्द कर दिया गया था।

इस बीच मुख्यमंत्री पद की दौड़ में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार आगे बने हुये हैं। लेकिन केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के नाम पर भी पार्टी आलाकमान विचार कर रही है। तोमर भाजपा आलाकमान के काफी नजदीकी माने जाते हैं। लेकिन इस रायशुमारी में हाल ही में भाजपा में शामिल हुये नेता ज्योतिरदित्य की भी पंसद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

सुत्रों के मुताबिक फिलहाल पार्टी हाईकमान ने इस मुद्दे पर अंतिम फैसला नही लिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it