कर्नाटक में 50 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य भाजपा का
कर्नाटक की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने राज्य में करीब 50 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया

बेंगलुरु। कर्नाटक की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने राज्य में करीब 50 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है और इसमें से 10 प्रतिशत सदस्य अल्पसंख्य समुदाय से होंगे।
पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं राज्य में सदस्यता अभियान के प्रमुख एन. रविकुमार ने संवाददाताओं से कहा, अभी तक राज्य में 17 लाख नये सदस्य बनाये गये है, जिसे बढ़ाकर आने वाले वर्षों में 50 लाख करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि पार्टी उन धर्मों के लोगों को अपने साथ मिलाने पर ध्यान केंद्रित करेगी, जिनमें पार्टी का जनाधार करजोर है। उन्होंने कहा, पार्टी कार्यकर्तोओं को कलबुर्गी तथा मैसुरू क्षेत्र में ध्यान केंद्रित करने को कहा गया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी की अल्पसंख्यक वर्ग से कम से कम पांच लाख सदस्य बनाने की योजना है।
उन्होंने कहा, हमने अपनी सभी इकाइयों (रैथा, कर्मिका, महिला, छात्र तथा अन्य इकाइयों) के प्रमुखों को इस उदेश्य को हासिल करने के लिए लक्ष्य दे दिया है।
उन्होंने बताया कि पार्टी ने विधायकों, सांसद तथा अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों को चार दिनों तक सदस्यता अभियान में जुड़ने को कहा है।


