Top
Begin typing your search above and press return to search.

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बाहर दिया बच्चे को जन्म

  स्वास्थ्य विभाग की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां स्ट्रेचर के इंतजार व वार्डब्वाय के ड्यूटी में नदारद रहने से एक महिला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर ही एक नवजात को जन्म दिया

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बाहर दिया बच्चे को जन्म
X

बिलासपुर। स्वास्थ्य विभाग की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां स्ट्रेचर के इंतजार व वार्डब्वाय के ड्यूटी में नदारद रहने से एक महिला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर ही एक नवजात को जन्म दिया।

मामला कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है जहां लोक बंध ग्राम निवासी संजय खुंटे अपनी पत्नी हेमलता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गया। जहां आज दोपहर महिला दर्द से तड़प रही थी। लेकिन ड्यूटी में वार्ड ब्वाय केंद्र से गायब था,वहीं स्ट्रेचर भी नहीं मिल पाया। ऐसे में महिला गाड़ी में ही दर्द से चीखती रही। वहीं केंद्र में ड्यूटी कर रही नर्स ने भी लापरवाही दिखाई जिससे महिला ने स्वास्थ्य केंद्र के बाहर ही नवजात बच्च को जन्म दे दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारी गायब रहते हैं।

वहीं सही समय पर स्ट्रेचर नहीं मिल पाने और नर्स की लापरवाही से ऐसा हुआ है। हालाकि महिला व नवजात दोनों की हालत सामान्य है।स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आये दिनों सामने आ रही है। शासन एक ओर जननी सुरक्षा योजना के तहत कई योजनाओं गर्भवती महिलाओं व मातृत्व शिशु दर से होने वाली मृत्यु को कम करने के लिए प्रयास कर रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग इन सब योजनाओं व दावों की पोल खोल रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it