Top
Begin typing your search above and press return to search.

जिला अस्पताल में दवाओं का संकट गहराया

बिलासपुर ! जिला चिकित्सालय में सीजीएमएससी से अब तक दवाइयां नहीं पहुंची हैं। वही जिला अस्पताल प्रबधंन द्वारा 20 दिन पहले से ही दवाइयों की सूची भेज दी गई है।

जिला अस्पताल में दवाओं का संकट गहराया
X

बिलासपुर ! जिला चिकित्सालय में सीजीएमएससी से अब तक दवाइयां नहीं पहुंची हैं। वही जिला अस्पताल प्रबधंन द्वारा 20 दिन पहले से ही दवाइयों की सूची भेज दी गई है। मगर अभी तक डिपो से दवाइयां जिला अस्पताल नहीं भेजी गई है। जिससे दवाइयों का संकट हुआ है।
जिला अस्पताल के दवा केन्द्र मे ं20 दिनों से दवाइयों का स्टाक खत्म हो गया है। वही अस्पताल के जनऔषधि केन्द्र में डाक्टरों द्वारा लिखी जा रही समान्य दवाइयां भी उपलब्ध नहीं है। जनऔषधि केन्द्र मेंं आधी से ज्यादा दवाइयां स्टाक में नहीं रहती है। एक ओर जिला अस्पताल में बन रहे रेडक्रास सोसायटी का निर्माण कार्य भी धीमी गति से चल रहा है। जिससे मरीजों को दवाइयों के लिए भटकना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बजट के कारण दवाइयां नहीं आ पा रही है। जबकि सिविल सर्जन डा.एस.एस.बाजपेयी ने कई दिनों पहले ही अस्पताल में खत्म हो गई दवाइयों की सूची रायपुर सीजीएमएससी भेज दी थी। कुछ दिन पहले 4 से 5 प्रकार की ही दवाइयां जिला अस्पताल भेजी गई थी। उसके बाद अब तक दवाइयां नहीं आई है। बजट की राशि स्वीकृत नहीं हुई है ।
जिला अस्पताल के प्रबंधन खाते में जब तक स्वीकृती राशि नहीं आ जाती तब तक दवाइयों का संकट बना रहेगा। हालांकि अस्पताल प्रबंधन चार से पांच दिनों में दवाइयां आ जाने की बात कह रहे है। लेकिन राशि खाते में नहीं आती है तो मरीजों के लिए एक गम्भीर समस्या बन सकती है। जिला अस्पताल में जनऔषधि केन्द्र खोला गया है जहां सामान्य बीमारियों में उपयोग की जाने वाली दवाइयां सिर्फ नाममात्र की ही रहती है। ब्रांडेड दवाइयां व सर्जिकल दवाइयां जो केन्द्र में रहती है। उसे गरीब मरीजों के लिए खरीद पाना मुश्किल होता है। ऐसे में बच्चों के टीकाकरण व प्रसूति वार्ड में रोजमर्रा में लगने वाले दवाओं के लिए एक समस्या बनी हुई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it