Top
Begin typing your search above and press return to search.

हाईकोर्ट पहुंचा अंतागढ़ टेप मामला

बिलासपुर ! अंतागढ़ टेप मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। आज कांग्रेस पार्टी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर किसी भी सीटिंग जज से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल

हाईकोर्ट पहुंचा अंतागढ़ टेप मामला
X

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सीटिंग जज से जांच कराने दायर की याचिका
बिलासपुर ! अंतागढ़ टेप मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। आज कांग्रेस पार्टी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर किसी भी सीटिंग जज से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल यह याचिका दाखिल की।
याचिका में मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह उनके दामाद डॉ.पुनीत गुप्ता, अजीत जोगी, अमित जोगी, भोजराम प्रधान और मंतूराम सहित 12 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ हाईकोर्ट के किसी भी सीटिंग जज से मामले की जांच कराने की मांग की गई है। भूपेश बघेल के अधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा ने बताया कि चूंकि किसी स्तर पर मामले की जांच नहीं हुई इसलिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।
गौरतलब है कि अंतागढ़ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी भोजराम प्रधान व कांग्रेस प्रत्याशी मंतूराम पवार थे। अंतिम समय में मंतूराम पवार ने अपना नाम वापस ले लिया। कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेस खेमे में कई तरह के आरोप प्रत्यारोप लगे थे। आरोप प्रत्यारोप के बाद प्रत्याशी की कथित खरीद-फरोख्त को लेकर एक टेप उजागर हुआ था, जिसमें कई तरह के बातें सामने आई थीं। टेप से संबंधित लोगों ने टेप को पूरी तरह से फर्जी बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की बात कही गई थी। पत्रकारों से चर्चा करते हुए पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि अंतागढ़ उपचुनाव में हुए षडय़ंत्र को लेकर निर्वाचन आयोग से कांग्रेस ने शिकायत की थी लेकिन आयोग ने भी अब तक जांच नहीं की है। राज्य शासन ने भी इस चुनाव मेंं जांच को दरकिनार कर दिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it