Top
Begin typing your search above and press return to search.

बाइक लूट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

कासना कोतवाली क्षेत्र के एनआरआई सोसायटी के पास से मुखबिर की सूचना पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है

बाइक लूट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
X

ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र के एनआरआई सोसायटी के पास से मुखबिर की सूचना पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गिरफ्तार हुए बदमाशों से लूट की 11 बाइकों के साथ तीन चाकू बरामद किए है। पकड़े गए बदमाशों ने कबूल किया कि वो दिल्ली-एनसीआर में बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया करते थे। कासना कोतवाली क्षेत्र के परी चौक के पास स्थित एनआरआई सोसायटी के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से जानकारी मिली कि एनआरआई सोसायटी के पास अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़े है। पुलिस जांच के दौरान तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने तीनों की पहचान अलीगढ़ निवासी लाखन पुत्र अमीनचंद व रवि पुत्र गिरीश सिंह व राहुल पुत्र पप्पू निवासी दनकौर के रूप में हुई है। पुलिस को बदमाशों से पूछताछ में पता चला कि तीनों दिल्ली-एनसीआर में बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया करते थे।

पकड़े गए बाइक लुटेरे ने बताया कि वो नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और बुलंदशहर में बाइक लूट की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने बताया कि तीनों बदमाश बाइकों को लूटकर देहात क्षेत्र में लूट की बाइकों को 5 से 8 हजार रुपए में बेच देते थे। पुलिस ने बदमाशों के पास से तलाशी के दौरान तीन चाकू व 11 बाइकों को बरामद किया है।

कासना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बाइक लूट की सूचना मिल रही थी जिसपर मुखबिर से जानकारी मिली कि बाइक लुटेरे एनआरआई सोसायटी के पास खड़े है। तीनों को गिरफ्तार किया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it