Top
Begin typing your search above and press return to search.

रक्सौल हवाई अड्डे के लिए टेंडर जारी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी का जताया आभार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रक्सौल हवाई अड्डे परियोजना के लिए टेंडर जारी होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह कदम राज्य विशेषकर सीमावर्ती इलाकों के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।

रक्सौल हवाई अड्डे के लिए टेंडर जारी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी का जताया आभार
X

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रक्सौल हवाई अड्डे परियोजना के लिए टेंडर जारी होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह कदम राज्य विशेषकर सीमावर्ती इलाकों के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "बिहार के लिए खुशखबरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद! रक्सौल हवाई अड्डा के नवनिर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया।"

उन्होंने आगे लिखा कि राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रक्सौल हवाई अड्डे के रनवे, एप्रन और टैक्सीवे सहित एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण हेतु इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी सेवाओं का टेंडर जारी किया गया। ये परियोजना चंपारण क्षेत्र में हवाई यात्रा के आवागमन को सुगम बनाएगी, साथ ही व्यापार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई ऊर्जा देगी। डबल इंजन सरकार के संकल्प के साथ, बिहार अब विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है।

सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस परियोजना के तहत रनवे, एप्रन, टैक्सीवे और अन्य एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी सेवाओं का टेंडर निकाला गया है। यह परियोजना पूर्वी चंपारण और आसपास के क्षेत्रों में हवाई यात्रा को सुगम बनाएगी। साथ ही, व्यापार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है।

रक्सौल, जो भारत-नेपाल सीमा के निकट स्थित है, रणनीतिक रूप से बेहद अहम क्षेत्र माना जाता है। एयरपोर्ट के विकसित होने से न केवल बिहार के सीमावर्ती जिलों को फायदा होगा, बल्कि नेपाल के लोगों के लिए भी आवागमन आसान होगा। इससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार और क्षेत्रीय संपर्क को भी मजबूती मिलेगी।

इधर, बिहार सरकार ने एयरपोर्ट परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। प्रशासन का मानना है कि इस परियोजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और बुनियादी ढांचे में सुधार होगा। हालांकि, अधिकारियों के अनुसार कुछ मौजों में अपेक्षित संख्या में आवेदन नहीं मिलने के कारण अधिग्रहण प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रक्सौल हवाई अड्डा परियोजना सीमावर्ती क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे तय समय सीमा के भीतर पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है। माना जा रहा है कि यह परियोजना आने वाले समय में बिहार के विकास को नई दिशा देगी और क्षेत्र को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it