Top
Begin typing your search above and press return to search.

बिहार के विकास में सुशील मोदी का योगदान हमेशा याद किया जाएगा: सम्राट चौधरी

बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

बिहार के विकास में सुशील मोदी का योगदान हमेशा याद किया जाएगा: सम्राट चौधरी
X

नई दिल्ली। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

सीएम सम्राट चौधरी के अलावा बिहार से एनडीए नेताओं ने सुशील मोदी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पद्मभूषण से सम्मानित सुशील कुमार मोदी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। सार्वजनिक जीवन में उनकी सादगी, कुशल नेतृत्व, संगठन के प्रति समर्पण एवं बिहार के विकास हेतु किए गए योगदान सदैव स्मरणीय रहेंगे।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि बिहार की राजनीति में सादगी, शालीनता और जनसेवा की आदर्श पहचान स्थापित करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन। सार्वजनिक जीवन में उनकी पारदर्शिता, संगठन के प्रति समर्पण और बिहार के विकास हेतु किए गए योगदान को सदैव आदर और सम्मान के साथ स्मरण किया जाएगा। उनका प्रेरणादायी व्यक्तित्व एवं जनसेवा का भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव मार्गदर्शक बना रहेगा।

मंत्री विजय सिन्हा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि पद्म भूषण से सम्मानित बिहार के भूतपूर्व उपमुख्यमंत्री, प्रखर राजनेता एवं जनसेवा को समर्पित सुशील कुमार मोदी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व एवं बिहार के विकास हेतु किया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

मंत्री दिलीप जायसवाल ने एक्स पोस्ट में लिखा कि बिहार के विकास के शिल्पकार, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। सुशील मोदी का संपूर्ण जीवन संगठन के प्रति समर्पण और जन-सेवा का एक अनुपम उदाहरण रहा। बिहार की आर्थिक प्रगति और सुशासन को धरातल पर उतारने में उनकी भूमिका अविस्मरणीय है।

सांसद गोपालजी ठाकुर ने लिखा कि बिहार की राजनीति में सुशासन, सादगी एवं संगठनात्मक मजबूती के प्रतीक रहे सुशील कुमार मोदी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन बिहार के विकास हेतु समर्पित किया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा एवं हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it