Top
Begin typing your search above and press return to search.

सब जूनियर हॉकी: तीसरे दिन गोवा की धमाकेदार जीत

बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर मेंस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के के तीसरे दिन शुक्रवार को गोवा, उत्तराखंड और अरुणाचल ने अपने-अपने मैच जीते

सब जूनियर हॉकी: तीसरे दिन गोवा की धमाकेदार जीत
X

उत्तराखंड ने बंगाल को 5-2 से हराया

  • अरुणाचल ने बिहार को 4-2 से मात दी

राजगीर। बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर मेंस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के के तीसरे दिन शुक्रवार को गोवा, उत्तराखंड और अरुणाचल ने अपने-अपने मैच जीते।

प्रतियोगिता के दौरान आज डिवीज़न सी के एक मैच में गोवा ने राजस्थान को पूल-बी में 7-0 से हराया। करण कुमार (2’, 12’, 44’) ने हैट्रिक बनाई, जबकि साहिल प्रमोद (17’), दिलशाद अली (27’), श्रेयश हुंड्रे चंगादेव (30’) और अंकित (38’) ने एक-एक गोल किए।

डिवीज़न बी के एक मैच में उत्तराखंड ने बंगाल को 5-2 से हराया। विक्की सिंह बोहरा (1’, 4’) ने दो गोल करके उत्तराखंड को शुरुआती बढ़त दिलाई, इसके बाद गोविंद सिंह (7’, 60’) ने भी दो गोल किए, जबकि अमन कुमार (52’) ने अपनी टीम के लिए आखिरी गोल किया। हॉकी बंगाल के लिए कैप्टन रिजू बार (9’) और सुजल तुरी (22’) ने गोल किए।

डिवीजन बी के एक और मैच में अरुणाचल ने बिहार को 4-2 से हराया। अरुणाचल के लिए शुभम राजभर (7’), दीपक राव (24’), रामांश सिंह (34’) और मोहित यादव (38’) ने गोल किए, जबकि बिहार के लिए सुमन कुमार (2’) और कैप्टन अभय शाह (58’) ने गोल किए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it