Top
Begin typing your search above and press return to search.

बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की संभावना पर बोले रामकृपाल, वहां उनको कौन जानता है

बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने बांकीपुर विधानसभा सीट से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की संभावना पर कहा कि भाजपा यहां से जीतती रही है और जीतती रहेगी। वहां प्रशांत किशोर को कौन जानता है? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वहां बहुत काम किया है।

बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की संभावना पर बोले रामकृपाल, वहां उनको कौन जानता है
X

पटना। बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने बांकीपुर विधानसभा सीट से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की संभावना पर कहा कि भाजपा यहां से जीतती रही है और जीतती रहेगी। वहां प्रशांत किशोर को कौन जानता है? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वहां बहुत काम किया है। उन्होंने लगातार काम किया है। वहां से भाजपा जीतेगी। प्रशांत किशोर लड़ेंगे तो नीचे से पहले स्थान पर आएंगे।

जदयू नेताओं पर आनंद मोहन की टिप्पणी पर रामकृपाल यादव ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि आनंद मोहन अपनी पार्टी के बारे में बोल रहे हैं; इस पर क्या बोला जा सकता है? उन्होंने कहा कि आनंद मोहन बड़े सूझबूझ वाले नेता हैं। उनको लेकर कोई टिप्पणी करना ठीक नहीं है।

तेज प्रताप यादव के परिवार के साथ देखे जाने को लेकर रामकृपाल ने कहा कि इससे ही समझा जा सकता है कि वे पार्टी से कितने निकले हुए हैं और कितने नहीं निकले हुए हैं। सब एक ही हैं। परिवार से क्या निकालेंगे? कोई अपने बेटे को निकाल सकता है, चाहे बेटे से कितनी भी नाराजगी होगी। मां-बाप के लिए बेटा हमेशा बेटा रहेगा। भतीजे के बर्थडे पार्टी में वे गए थे।

एसआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ठीक कहा है कि एसआईआर चुनाव आयोग की देखरेख में किया गया। बारीकी से इसकी जांच की गई और जिनका अवैध तरीके से मतदाता सूची में नाम था उनको हटाया गया। कई लोग तो विदेशी नागरिक थे। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का हम स्वागत करते हैं।

देशभर में लू के कहर को लेकर उन्होंने कहा कि देशभर में लू चल रहा है। प्रधानमंत्री की ओर से की गई अपील को सभी को स्वीकार करना चाहिए। दोपहर में बेवजह घर से नहीं निकला चाहिए। पीएम मोदी की अपील को लोग मानेंगे।

आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन पर रामकृपाल यादव ने कहा कि सबसे पहले वैभव सूर्यवंशी को शुभकामनाएं देता हूं। वे बिहार के नाज हैं। उन्होंने कम उम्र में न जाने कितने बड़े-बड़े क्रिकेटरों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। । दुनिया में उनका नाम होगावे उनमें खेलने की अद्भुद प्रतिभा है।

बकरीद को लेकर रामकृपाल ने कहा कि बकरीद के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं और बधाई।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it