Top
Begin typing your search above and press return to search.

बिहार के मोतिहारी में नदी ने छीनी मासूमों की जिंदगी, छह बच्चों की डूबकर मौत

बिहार के मोतिहारी जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां नदी में नहाने के दौरान छह बच्चों की डूबकर मौत हो गई

बिहार के मोतिहारी में नदी ने छीनी मासूमों की जिंदगी, छह बच्चों की डूबकर मौत
X

होली से पहले मातम: राघवा पंचायत में गम का साया

  • नहाने गए थे बच्चे, लौटे सिर्फ चीख-पुकार और आँसू
  • तीन सगी बहनों समेत छह मासूमों की मौत से गांव में कोहराम
  • मोतिहारी हादसा: खुशियों का त्योहार गम में बदल गया

मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां नदी में नहाने के दौरान छह बच्चों की डूबकर मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। होली से पहले आई इस त्रासदी ने खुशियों का माहौल गम में बदल दिया है।

यह घटना जिले के केसरिया प्रखंड अंतर्गत राघवा पंचायत की है। जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ बच्चे राघवा नदी में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान छह बच्चे नदी के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। जब तक आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिलती और बचाव कार्य शुरू होता, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

बच्चों को डूबते देखकर वहां मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत शोर मचाया और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक सभी छह बच्चों की मौत हो चुकी थी। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

मृतकों में धर्मेंद्र सहनी की 12 वर्षीय पुत्री दीक्षा कुमारी, प्रिया कुमारी (6) और सोनाक्षी कुमारी (9) शामिल हैं, जो आपस में सगी बहनें थीं। इसके अलावा, 12 वर्षीय सोनाली कुमारी (पिता कामेश्वर साहनी), 11 वर्षीय प्रिंस कुमार (पिता मनोज साहनी) और 8 वर्षीय छोटी कुमारी (पिता मनोज कुमार साहनी) की भी डूबने से मौत हो गई।

घटना के बाद पूरे राघवा पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई है। मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में हर तरफ चीख-पुकार और मातम का माहौल है। स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it