Top
Begin typing your search above and press return to search.

'लेट्स वॉक फॉर नी': घुटने की समस्या के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पटना में हुआ रैली का आयोजन

घुटने से जुड़ी बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए पटना में 'लेट्स वॉक फॉर नी' वॉक का आयोजन किया गया। इस इवेंट को पारस हॉस्पिटल पटना ने आयोजित किया था और इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

लेट्स वॉक फॉर नी: घुटने की समस्या के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पटना में हुआ रैली का आयोजन
X

पटना। घुटने से जुड़ी बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए पटना में 'लेट्स वॉक फॉर नी' वॉक का आयोजन किया गया। इस इवेंट को पारस हॉस्पिटल पटना ने आयोजित किया था और इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। डॉ. अहमद अब्दुल हई और डॉ, अनिल ने इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

डॉ, अनिल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "इसका मुख्य उद्देश्य बिहार और पटना की जनता में घुटने और फिटनेस को स्वस्थ रखने के लिए जागरूकता फैलाना है। घुटना शरीर का सबसे अहम अंग है। अगर आपका घुटना ठीक नहीं रहेगा तो आप ठीक तरीके से नहीं चल पाएंगे। अगर चलना बंद हो गया, तो समझिए जीवन बंद हो गया।"

उन्होंने कहा, "मैं यही कहना चाहूंगा कि अगर किसी को घुटने की समस्या है तो उसके प्रति सचेत हों, उसका ख्याल रखें और कोई परेशानी हो तो जल्दी उसका इलाज कराएं। उसे लेकर बैठे मत रहें। हमने इसी संदेश को फैलाने के लिए इस रैली का आयोजन किया है।"

डॉ. अहमद अब्दुल हई ने कहा, "स्वास्थ्य भगवान का दिया बहुत बड़ा उपहार है। स्वास्थ्य को लेकर अगर जागरूक नहीं रहेंगे, तो बाद में आपको इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। बेहतर स्वास्थ्य के लिए शारीरिक रूप से सक्रिय रहना जरूरी है। साथ ही खान-पान का विशेष ख्याल रखना भी जरूरी है। चलते रहिए, आगे बढ़ते रहिए। जो लोग इस काम कर पाते हैं। वह ठीक रहते हैं।"

उन्होंने कहा कि घुटने की जोड़ शरीर की सबसे अहम जोड़ है। अगर आप ठीक से चल पा रहे हैं, तो आप बिल्कुल ठीक हैं। घुटने को बचाने के कई तरीके हैं। ऑपरेशन आखिरी तरीका है।

मौजूदा जीवनशैली में लोगों में घुटने की समस्या लगातार बढ़ रही है। घुटने की समस्या आमतौर पर अर्थराइटिस (गठिया), लिगामेंट इंजरी, या बढ़ती उम्र के साथ कार्टिलेज घिसने के कारण होती है। यह समस्या विशेषकर महिलाओं में देखी जाती है। इससे राहत के लिए वजन नियंत्रित रखना और कसरत करना जरूरी है। लंबे समय तक घुटने मोड़कर बैठने से बचना चाहिए। गंभीर समस्या में डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it