Top
Begin typing your search above and press return to search.

बिहार : जमुई घटना पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम के इस्तीफे की मांग, जांच के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित

बिहार के जमुई में स्कूली छात्रा के साथ कथित दुर्व्यवहार और उत्पीड़न की घटना को लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पटना के कारगिल चौक पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिट्टू यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस ने घटना को लेकर मुख्यमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफे की मांग की।

बिहार : जमुई घटना पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम के इस्तीफे की मांग, जांच के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित
X

पटना। बिहार के जमुई में स्कूली छात्रा के साथ कथित दुर्व्यवहार और उत्पीड़न की घटना को लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पटना के कारगिल चौक पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिट्टू यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस ने घटना को लेकर मुख्यमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफे की मांग की।

बिहार कांग्रेस ने घटना की स्थलीय जांच के लिए आठ सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति भी गठित की है। प्रदर्शन के दौरान बिट्टू यादव ने कहा कि जमुई की घटना बिहार में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने मुख्यमंत्री के पुराने बयान का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर कहा था कि यदि किसी महिला को कोई छू भी दे तो वह सुबह इस्तीफा दे देंगे।

बिट्टू यादव ने कहा कि अब जनता पूछ रही है कि वह सुबह कब आएगी और मुख्यमंत्री कब इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि केवल आरोपियों की गिरफ्तारी को उपलब्धि बताकर सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती और ऐसी घटनाओं पर राजनीतिक जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। पटना महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से भी घटना के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और सरकार के समक्ष महिला सुरक्षा का मुद्दा लगातार उठाया जाएगा।

इधर, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम के निर्देश पर घटना की स्थलीय जांच के लिए आठ सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है। समिति में मिन्नत रहमानी, पंकज यादव, डॉ. कुमारी अनिता, डॉ. गौरव सिंह, जीतेंद्र नाथ पटेल, पूनम यादव, सूरज यादव और मेनका कुमारी को शामिल किया गया है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि समिति 23 सितंबर को जमुई पहुंचकर पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करेगी और घटना से जुड़े तथ्यों की विस्तृत जानकारी लेगी।

समिति पीड़िता और उसके परिवार की स्थिति के बारे में भी जानकारी हासिल करेगी। समिति स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से भी मुलाकात करेगी तथा मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी।

कांग्रेस ने कहा कि जांच के दौरान घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जाएगी और प्रदेश नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। पार्टी ने प्रशासन से पीड़िता को न्याय दिलाने और मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग भी की है। स्थलीय जांच के बाद समिति अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगी।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it