Top
Begin typing your search above and press return to search.

बिहार युवा कांग्रेस सदस्यता अभियान – 05 अगस्त से 04 सितंबर तक चलेगा

बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी रामाश्रय चौहान एवं जोनल निर्वाचन पदाधिकारी देवराज यादव ने बुधवार को बताया कि बिहार युवा कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान 05 अगस्त से 04 सितंबर तक चलेगा

बिहार युवा कांग्रेस सदस्यता अभियान – 05 अगस्त से 04 सितंबर तक चलेगा
X

डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगे युवा – 18 से 35 आयु वर्ग को मिलेगा मौका

  • सदस्यता के साथ संगठनात्मक चुनाव – प्रदेश अध्यक्ष से लेकर प्रखंड अध्यक्ष तक चयन
  • लोकतांत्रिक और पारदर्शी प्रक्रिया – हर सदस्य को मिलेगा मतदान का अधिकार

टना। बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी रामाश्रय चौहान एवं जोनल निर्वाचन पदाधिकारी देवराज यादव ने बुधवार को बताया कि बिहार युवा कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान 05 अगस्त से 04 सितंबर तक चलेगा।

श्री चौहान और श्री यादव ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाक़त आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि इस अभियान के माध्यम से पूरे बिहार के 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए युवा कांग्रेस की सदस्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान राज्यव्यापी स्तर पर चलाया जाएगा।

प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी रामाश्रय चौहान ने कहा कि सदस्यता अभियान के साथ-साथ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू हो रही है। इस चुनाव के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव , जिला अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष के पदों का निर्वाचन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक, पारदर्शी एवं डिजिटल माध्यम से संचालित की जा रही है, जिससे प्रत्येक पात्र सदस्य को मतदान एवं चुनाव लड़ने का समान अवसर मिलेगा।

जोनल निर्वाचन पदाधिकारी देवराज यादव ने बिहार के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस की सदस्य बनाए और संगठन को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, भागीदारी और नेतृत्व ही बिहार के बेहतर भविष्य की आधारशिला है तथा युवा कांग्रेस युवाओं को नेतृत्व का सशक्त मंच प्रदान कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it