Top
Begin typing your search above and press return to search.

बिहार पुलिस दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, बीपीएसएससी ने जारी किया नोटिस

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने विज्ञापन संख्या-05/2025 के तहत आयोजित की जाने वाली पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है। आयोग ने बुधवार को जारी आधिकारिक सूचना में कहा कि 27 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से रद्द किया जाता है। परीक्षा की नई तारीख के संबंध में अलग से सूचना जारी की जाएगी।

बिहार पुलिस दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, बीपीएसएससी ने जारी किया नोटिस
X

पटना। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने विज्ञापन संख्या-05/2025 के तहत आयोजित की जाने वाली पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है। आयोग ने बुधवार को जारी आधिकारिक सूचना में कहा कि 27 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से रद्द किया जाता है। परीक्षा की नई तारीख के संबंध में अलग से सूचना जारी की जाएगी।

बीपीएसएससी की ओर से जारी सूचना में अभ्यर्थियों से कहा गया है कि परीक्षा से संबंधित आगे की जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट को ही देखें। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अन्य माध्यम से प्रसारित होने वाली सूचनाओं पर अभ्यर्थी ध्यान न दें।

आयोग ने अभ्यर्थियों को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर प्रसारित की जा रही भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने की सलाह भी दी है। कई छात्र संगठन इसके रद्द करने की मांग कर रहा था। आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि असामाजिक तत्वों की ओर से फैलाई जा रही भ्रमपूर्ण सूचनाओं पर ध्यान नहीं दिया जाए। साथ ही, परीक्षा से जुड़े मामलों में दलालों से सावधान रहने और किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने की अपील की गई है।

बीपीएसएससी के पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी इस सूचना में कहा गया है कि मुख्य लिखित परीक्षा की नई तिथि के बारे में आयोग की ओर से अलग से जानकारी दी जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को फिलहाल नई परीक्षा तिथि के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

गौरतलब है कि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग राज्य में पुलिस अवर निरीक्षक समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन करता है। विज्ञापन संख्या-05/2025 के तहत आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रक्रिया में शामिल हैं। परीक्षा रद्द किए जाने की सूचना के बाद अब अभ्यर्थियों को नई तारीख का इंतजार करना होगा।

आयोग ने अपने नोटिस में बीपीएसएससी के वेबसाइट का उल्लेख करते हुए अभ्यर्थियों को आधिकारिक सूचना के लिए इसी माध्यम का इस्तेमाल करने को कहा है। आयोग ने दलालों से सावधान रहने की चेतावनी देते हुए संदिग्ध मामलों की सूचना पुलिस को देने की भी अपील की है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it