Top
Begin typing your search above and press return to search.

बिहार: सीके अनिल बने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव, चार आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव

बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के चार अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, बिहार राज्य योजना पर्षद के परामर्शी सी.के. अनिल को स्थानांतरित करते हुए शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

बिहार: सीके अनिल बने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव, चार आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव
X

पटना। बिहार सरकार ने गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के चार अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, बिहार राज्य योजना पर्षद के परामर्शी सी.के. अनिल को स्थानांतरित करते हुए शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

वहीं, अरविंद कुमार चौधरी को कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 29 अक्टूबर को जारी अधिसूचना के अनुसार, 1991 बैच के आईएएस अधिकारी सी.के. अनिल अब अगले आदेश तक शिक्षा विभाग, बिहार के अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित रहेंगे। इससे पहले वह पटना स्थित बिहार राज्य योजना पर्षद में परामर्शी के पद पर कार्यरत थे।

इसी तरह, 1995 बैच के आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी कृषि उत्पादन आयुक्त, कृषि विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वह वर्तमान में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं। इसके अलावा उनके पास बिहार राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद के परीक्षा नियंत्रक और बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) के महानिदेशक का भी अतिरिक्त प्रभार है।

वहीं, 1997 बैच के आईएएस अधिकारी पंकज कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वह वर्तमान में गृह विभाग के प्रधान सचिव हैं। उनके पास सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार है।

इसके अतिरिक्त, 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अमित कुमार पाण्डेय को कृषि विभाग के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह वर्तमान में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में अपर सचिव के पद पर कार्यरत हैं। बिहार के राज्यपाल के आदेश से जारी इस अधिसूचना पर सरकार के विशेष सचिव संजय कुमार के हस्ताक्षर हैं। इसमें सभी अधिकारियों के कार्यभार से संबंधित बदलावों का उल्लेख किया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it