Top
Begin typing your search above and press return to search.

बिहार : नेपाल-भारत सीमा पर पुलिस चौकस, आने-जाने वालों पर नजर

भारत के पड़ोसी नेपाल में संदिग्ध सात पाकिस्तानियों के घुसे होने की खबर तथा उनके भारत में प्रवेश करने की आशंका के मद्देनजर सीमा पर पुलिस चौकसी तेज कर दी गई है

बिहार : नेपाल-भारत सीमा पर पुलिस चौकस, आने-जाने वालों पर नजर
X

मोतिहारी। भारत के पड़ोसी नेपाल में संदिग्ध सात पाकिस्तानियों के घुसे होने की खबर तथा उनके भारत में प्रवेश करने की आशंका के मद्देनजर सीमा पर पुलिस चौकसी तेज कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, नेपाल-भारत सीमा खुली होने के कारण नेपाल से सटे जिलों की पुलिस को चौकस रहने के निर्देश दिए गए हैं। सीमा क्षेत्रों में पुलिस की गश्त तेज कर दी गई है तथा नेपाल की ओर से आने वाले सभी लोगों पर नजर रखी जा रही है।

पूर्वी चंपारण के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीमा पर पुलिस हमेशा चौकस रहती है। नेपाल में संदिग्ध पाकिस्तानियों की खबर के बाद सीमा पर पुलिस ज्यादा चौकस है। उन्होंने कहा कि बड़े अलर्ट जैसी कोई बात नहीं है, परंतु सीमा पर नजर रखी जा रही है।

इधर, नेपाल सीमा से सटे रक्सौल के पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार झा ने कहा, "नेपाल में क्या हो रहा है, इसकी जानकारी नहीं है। सीमा पर पुलिस के अलावा कई एजेंसियां हैं, जो बराबर सक्रिय रहती हैं। मुहर्रम सहित कई अन्य पर्वो को लेकर पुलिस को सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं।"

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद से ही पाकिस्तान भारत को अशांत करने के फिराक में है।

गौरतलब है कि सीमा क्षेत्र से कई बार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पिछले दिनों ही पश्चिम बंगाल पुलिस बिहार के गया से एक बांग्लादेशी आतंकवादी संगठन के संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार कर ले गई थी। उससे की गई पूछताछ के आधार पर बाद में भी गया के कई क्षेत्रों में छापेमारी की गई थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it