Begin typing your search above and press return to search.
बिहार : कैमूर में हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार
बिहार में कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र से पुलिस ने हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया

भभुआ। बिहार में कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र से पुलिस ने हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सूचना मिली थी कि भभुआ रोड स्टेशन मार्ग में स्थित एक गुमटीनुमा सैलून में हेरोइन की बेची जा रही है। इसी आधार पर कल रात पुलिस ने छापेमारी कर हेरोइन विक्रेता इस्लाम मियां को धरदबोचा। पुलिस ने उसके पास से 16 ग्राम हेरोइन बरामद किया है।
सूत्रों ने बताया कि मोहनिया वार्ड संख्या दस का निवासी इस्लाम से पुलिस पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष उदय मान सिंह के अनुसार बरामद हेरोइन की कीमत करीब दो लाख रुपए के है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद तस्कर को जेल भेज दिया जायेगा।
Next Story


