Top
Begin typing your search above and press return to search.

बिहार से लोजपा सांसद के बेटे की यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौत

बिहार राज्य के लोजपा सांसद वीणा देवी और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के बेटे आशुतोष कुमार (24) की शनिवार तड़के यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई

बिहार से लोजपा सांसद के बेटे की यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौत
X

ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्ध नगर)। बिहार राज्य के लोजपा सांसद वीणा देवी और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के बेटे आशुतोष कुमार (24) की शनिवार तड़के यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। आशुतोष ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी में एमबीए का छात्र था। पुलिस ने आशुतोष के परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिजन शव को लाने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार में मुंगेर से लोक जनशक्ति पार्टी की सांसद वीणा देवी और बाहुबली नेता व पूर्व सांसद सूरजभान सिंह का बेटा आशुतोष कुमार (24) ग्रेटर नोएडा मे रह कर शारदा यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। वह एमबीए फाइनल ईयर का छात्र था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल ने बताया कि शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे केट्रा कार पर सवार होकर आशुतोष कुमार परी चौक से दिल्ली की तरफ जा रहा था। एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने के दौरान उसकी कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आशुतोष को जेपी हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

एसएसपी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it