Top
Begin typing your search above and press return to search.

बिहार को 'जंगल व राक्षस राज' में बदल दिया गया है: तेजस्वी यादव

 बिहार के एक शहर में महिला के निर्वस्त्र घुमाए जाने की रपट पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने आज आरोप लगाया कि राज्य को 'जंगल व राक्षस राज' में बदल दिया गया है

बिहार को जंगल व राक्षस राज में बदल दिया गया है: तेजस्वी यादव
X

नई दिल्ली। बिहार के एक शहर में महिला के निर्वस्त्र घुमाए जाने की रपट पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने आज आरोप लगाया कि राज्य को 'जंगल व राक्षस राज' में बदल दिया गया है।

भोजपुर जिले के इलाके में एक व्यक्ति की हत्या के संदेह में भीड़ ने महिला पर हमला किया और उसे निर्वस्त्र कर घुमाया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भीड़ ने कुछ दुकानों को भी आग लगा दी।

इस वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि लोग पीड़ित की मदद करने के बजाय वीडियो क्लिप बना रहे हैं।

तेजस्वी ने ट्वीट किया, "मेरे बिहार में क्या हो रहा है? आज एक महिला को पीटा गया और निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया गया। आप (मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार) ने बिहार को जंगल व राक्षस राज में बदल दिया है।"

Tejashwi

तेजस्वी ने कहा कि वह महिला के हृदय विदारक वीडियो क्लिप को देखकर सन्न हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it