Top
Begin typing your search above and press return to search.

नीतीश कुमार की वापसी पर दिल्ली पहुंचे बिहार भाजपा अध्यक्ष बोले, 'पहले बैठक तो होने दीजिए '

बिहार के राजनीतिक हालात पर पार्टी आलाकमान से चर्चा करने के लिए दिल्ली पहुंचे बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पत्रकारों द्वारा नीतीश कुमार के एनडीए गठबंधन में वापसी को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा, "पहले बैठक तो होने दीजिए

नीतीश कुमार की वापसी पर दिल्ली पहुंचे बिहार भाजपा अध्यक्ष बोले, पहले बैठक तो होने दीजिए
X

नई दिल्ली। बिहार के राजनीतिक हालात पर पार्टी आलाकमान से चर्चा करने के लिए दिल्ली पहुंचे बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पत्रकारों द्वारा नीतीश कुमार के एनडीए गठबंधन में वापसी को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा, "पहले बैठक तो होने दीजिए।"

हालांकि, पत्रकारों द्वारा बार-बार पूछने पर भी दिल्ली में बैठक के एजेंडे को लेकर उन्होंने कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया और अचानक दिल्ली आने के सवालों को टालते हुए उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि कार्यक्रम था, उनका आना पहले से ही तय था।

नीतीश कुमार के फिर से साथ आने पर उनका स्वागत करने को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सिर्फ इतना ही कहा, "पहले बैठक तो होने दीजिए।"

दिल्ली पहुंचने के बाद चौधरी भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात कर रहे हैं।

बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार के फिर से साथ आने के फॉर्मूले पर पार्टी आलाकमान से विचार-विमर्श करने के लिए बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के अलावा भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी सहित बिहार से जुड़े कई नेता दिल्ली पहुंच गए हैं।

सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार के करीबी जेडीयू नेता केसी त्यागी के बीच पटना एयरपोर्ट पर बातचीत भी हुई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it