Top
Begin typing your search above and press return to search.

जमीन खरीदने में बिहार भाजपा अध्यक्ष ने किया घोटाला: सुधीर शर्मा

बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव रहे सुधीर शर्मा ने आज आरोप लगाया कि पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व से राज्य के जिलों में कार्यालय की जमीन खरीदने के लिये मिली राशि का बड़े पैमाने पर घोटाला कि

जमीन खरीदने में बिहार भाजपा अध्यक्ष ने किया घोटाला: सुधीर शर्मा
X

पटना। बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव रहे सुधीर शर्मा ने आज आरोप लगाया कि पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व से राज्य के जिलों में कार्यालय की जमीन खरीदने के लिये मिली राशि का बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया है।

अनुशासनहीनता के आरोप में एक सप्ताह पूर्व ही पार्टी से निष्कासित किये गये श्री शर्मा ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के साथ ही संगठन से जुड़े नेताओं ने पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व से बिहार में कार्यालय की जमीन खरीदने के लिये प्राप्त राशि में बडे़ पैमाने पर घोटाला किया है।

एक जिले के अंदर 15 से 80 लाख रुपये के बीच घोटाला किया गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व को इसकी जांच करानी चाहिए कि कार्यालय की जमीन खरीद के लिये दी गयी राशि का सही ढंग से इस्तेमाल किया गया या नहीं।

शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष श्री राय पर आरोप लगाया कि पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री नागेन्द्रजी के खिलाफ कुछ दिन पूर्व पटना में लगे पोस्टर का ठीकरा उनपर (श्री शर्मा) फोड़ा और उन्हें कानूनी रूप से फंसाने की झूठी साजिश की गयी। प्रदेश का नेतृत्व ऐसे व्यक्ति के हाथ में है जो हत्या के मामले में आरोपी रहा है। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि श्री राय उनकी हत्या की भी साजिश कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री के खिलाफ भी कई आरोप लगाये।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it