Top
Begin typing your search above and press return to search.

बिहार : भाजपा के विधायक ललन पासवान ने शारीरिक नुकसान की आशंका जताई

बिहार में पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक ललन पासवान ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा में शारीरिक एवं मानसिक नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका जताते हुए सदन से सुरक्षा की मांग की है

बिहार : भाजपा के विधायक ललन पासवान ने शारीरिक नुकसान की आशंका जताई
X

पटना। बिहार में पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक ललन पासवान ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा में शारीरिक एवं मानसिक नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका जताते हुए सदन से सुरक्षा की मांग की है। विधानसभा में विधायक ललन पासवान ने अध्यक्ष से कहा, "मैंने एक राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के टेलीफोन कॉल का खुलासा किया है। आशंका है कि मुझे और मेरे परिवार के लोगों को प्रलोभन देने वाले शक्तिशाली लोगों द्वारा शारीरिक एवं मानसिक क्षति पहुंचाई जा सकती है।"

उन्होंने आगे कहा, "इस सदन का सदस्य होने के नाते मैं सुरक्षा की मांग करता हूं। मैं असुरक्षित महसूस कर रहा हूं। अभी भी इस तरह की धारणा है कि कमजोर तबके के लोग बिक्री के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।"

उल्लेखनीय है कि पासवान ने गुरुवार को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के खिलाफ राज्य निगरानी विभाग के थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि लालू प्रसाद ने उन्हें फोन कर सोची-समझी साजिश के तहत राजनीति में आगे बढ़ाने एवं मंत्री बनाने का लालच देकर एक जनसेवक (पब्लिक सर्वेट) का वोट खरीदने की कोशिश की।

आरोप है कि लालू प्रसाद ने फोन कर विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में भाग नहीं लेने की बात कही।

इधर, सत्ता पक्ष के विधायकों ने इसे एक गंभीर मामला बताया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it