Top
Begin typing your search above and press return to search.

बिहार : कोरोना के 535 नए मरीज, संक्रमितों की संख्या 2.45 लाख

बिहार में शुक्रवार को कोविड-19 के 535 नए मरीज के सामने आने के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2,45,933 पहुंच गई है

बिहार : कोरोना के 535 नए मरीज, संक्रमितों की संख्या 2.45 लाख
X

पटना। बिहार में शुक्रवार को कोविड-19 के 535 नए मरीज के सामने आने के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2,45,933 पहुंच गई है, लेकिन राहत की बात है कि इसमें 2,39,538 कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हो चुके हैं। फिलहाल राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 5,503 है। बिहार में रिकवरी रेट 97.40 फीसदी पहुंच गई है।

बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान 581 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 1,22,444 नमूनों की जांच हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 4 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इस तरह राज्य में अब तक कुल 1,341 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

पटना में शुक्रवार को 179 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई, जिससे पटना में कुल मरीजों की संख्या 46,069 तक पहुंच गई है। इनमें से अब तक 43,674 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it