Top
Begin typing your search above and press return to search.

बिग बॉस 13 : माहिरा की मां का कहना है, बेटी अभी भी गेम में हैं

रिएलिटी शो बिग बॉस 13 की प्रतिभागी माहिरा शर्मा की मां सानिया शर्मा ने उन अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी

बिग बॉस 13 : माहिरा की मां का कहना है, बेटी अभी भी गेम में हैं
X

मुंबई । रिएलिटी शो बिग बॉस 13 की प्रतिभागी माहिरा शर्मा की मां सानिया शर्मा ने उन अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें बताया जा रहा है कि मिड-वीक इविक्शन में उनकी बेटी घर से बेदखल हो जाएगी। सानिया ने कहा कि माहिरा अभी भी खेल का हिस्सा हैं। एक वेब पोर्टल को दिए साक्षात्कार में माहिरा की मां ने कहा कि उन्होंने पुष्टि करने के लिए चैनल (कलर्स टीवी) को कॉल भी किया और उन्होंने इस खबर को खारिज कर दिया है।

सानिया ने कहा कि चैनल ने उनसे हफ्तेभर के लिए माहिरा के कपड़े भी मंगवाए हैं।

सानिया ने घर के अन्य सदस्य पारस छाबड़ा संग माहिरा के रिश्ते को लेकर भी बात की। उन्होंने साफ तौर पर यह कह दिया कि माहिरा बस पारस की एक अच्छी दोस्त हैं।

'बिग बॉस 13' 15 फरवरी को अपने फाइनल से कुछ ही कदम की दूरी पर है। जीत की इस दौड़ में असीम रियाज, सिद्धार्थ शुक्ला, आरती सिंह, रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा और शहनाज गिल शामिल हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it