Top
Begin typing your search above and press return to search.

बिग बॉस 13 : कोएना ने पूर्व बॉयफ्रेंड के बारे में की खुलकर बात

टीवी रियालिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन की प्रतिभागी अभिनेत्री कोएना मित्रा ने अपने पूर्व रिलेशनशिप के बारे में बात की।

बिग बॉस 13 : कोएना ने पूर्व बॉयफ्रेंड के बारे में की खुलकर बात
X

मुंबई । टीवी रियालिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन की प्रतिभागी अभिनेत्री कोएना मित्रा ने अपने पूर्व रिलेशनशिप के बारे में बात की। बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ शुक्ला और दलजीत कौर के साथ कोएना को अपने पूर्व बॉयफ्रेंड के बारे में बात करते देखा गया, जिसमें वह बताती हैं कि किस तरह उनका बॉयफ्रेंड उन्हें भारत छोड़कर अपने साथ तुर्की में बसने के लिए धमकाता था।

बिना अपने बॉयफ्रेंड का नाम लिए कोएना ने एक घटना का जिक्र भी किया कि एक बार उनका बॉयफ्रेंड उनके घर आया था और उसने कोएना को उनके ही बाथरूम में बंद कर दिया था, जिसके 3 घंटे बाद एक कर्मचारी की मदद से वह बाथरूम से बाहर निकल पाई थी।

इस घटना से कोएना काफी घबरा गई थीं, जिसके बाद अभिनेत्री ने उससे रिश्ता तोड़ लिया था। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि इसके बाद करीब तीन साल तक 'किसी को डेट करने की उनकी हिम्मत नहीं हुई।'

कोएना को फिल्म 'मुसाफिर' का गाना 'साकी साकी' में उनके डांस से लोकप्रियता मिली थी।

'बिग बॉस 13' कलर्स पर प्रसारित हो रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it