Top
Begin typing your search above and press return to search.

डीएवी स्कूल की आरएफवाइएस फुटबॉल टूर्नामेंट में बड़ी जीत

डीएवी सीनियर सेकेंड्री स्कूल और यादवेंद्र पब्लिक स्कूल ने सोमवार को पंजाब यूनिवर्सिटी फुटबाल स्टेडियम में खेले गए रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स फुटबाल टूर्नामेंट में बड़ी जीत हासिल की

डीएवी स्कूल की आरएफवाइएस फुटबॉल टूर्नामेंट में बड़ी जीत
X

चंडीगढ़। डीएवी सीनियर सेकेंड्री स्कूल और यादवेंद्र पब्लिक स्कूल ने सोमवार को पंजाब यूनिवर्सिटी फुटबाल स्टेडियम में खेले गए रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स फुटबाल टूर्नामेंट में बड़ी जीत हासिल की। डीएवी ने जहां सीनियर व्बाएज कटेगरी में बनयान ट्री स्कूल को 11-0 से हराया वहीं जूनियर ब्वाएज कटेगरी में यादवेंद्र स्कूल ने सेंट जोसफ सीनियर सेकेंड्री स्कूल को 5-0 से पराजित किया।

सीनियर व्बाएज कटेगरी में डीएवी स्कूल के आयुष ठाकुर ने पहले ही मिनट में गोल करते हुए अपनी टीम को आगे कर दिया। छह मिनट बाद उदयवीर सिंह सरन ने एक और गोल करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया। नौवें मिनट में आशीष ने एक और गोल किया। 26वें मिनट में अंकित और 28वें मिनट सर्वेश ने गोल करते हुए पहले हाफ के अंत तक अपनी टीम को पांच गोल से आगे कर दिया।

दूसरा हाफ उसी तरह शुरू हुआ, जिस तरह पहल हाफ समाप्त हुआ था। आयुष ने 32वें मिनट में टीम का छठा और अपना दूसरा गोल किया। इसके बाद नदीम ने 36वें और 51वें मिनट में गोल किए। इस बीच, उदयवीर ने अपना दूसरा गोल करते हुए टीम को 11-0 से जीत दिला दी।

इसी कटेगरी के एक अन्य मैच में आशीष सैनी द्वारा 19वें तथा करण कक्कर द्वारा 41वें मिनट में किए गए गोल की मदद से गुरू नानक पब्लिक स्कूल ने शिशु निकेतन मॉडल सीनियर सेकेंड्री स्कूल को 2-0 से हरा दिया।

जूनियर व्बाएज कटेगरी में यादवेंद्र पब्लिक स्कूल के लिए जप्पनजोत चहल ने 21वें मिनट में पहला गोल किया और इसके बाद अगमबीर सिंह ने दो गोल दागते हुए अपनी टीम को सेंट जोसफ सीनियर सेकेंड्री स्कूल के खिलाफ हाफ टाइम तक 3-0 की बढ़त दिला दी। हाफ टाइम के बाद सिद्दानवीर गुप्ता ने 38वें और औ्र गुरमेहर सिंह ने 40वें मिनट में गोल करते हुए 5-0 से अपनी टीम की जीत पक्की कर दी।

परिणाम :

सीनियर ब्वाएज -

डीएवी सीनियर सेकेंड्री स्कूल ने बनयान ट्री स्कूल को 11-0 से हराया।

गुरु नानक पब्लिक स्कूल ने शिशु निकेतन मॉडल सीनियर सेक्रेडी स्कूल को 2-0 से हराया

जूनियर ब्वाएज-

यादवेंद्र पब्लिक स्कूल ने सेंट जोसफ सीनियर सेकेंड्री स्कूल को 5-0 से हराया


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it