Top
Begin typing your search above and press return to search.

बड़ा खुलासा: हिंदू और ईसाई लड़कियों चीन में बेचता है पाकिस्तान

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से कभी बाज नहीं आता। कभी वो भारत के आंतरिक मामलों में दखल देता है तो कभी संघर्ष विराम का उल्लंघन करता है

बड़ा खुलासा: हिंदू और ईसाई लड़कियों चीन में बेचता है पाकिस्तान
X

नई दिल्ली। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से कभी बाज नहीं आता। कभी वो भारत के आंतरिक मामलों में दखल देता है तो कभी संघर्ष विराम का उल्लंघन करता है। अब एक बार फिर से पाकिस्तान का दोहरा चेहरा पूरे विश्व के सामने आया है। ये तो सबको पता है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ दुर्व्यवहार होता है लेकिन अब एक ऐसा खुलासा किया है जिसने सबको अचंभित कर दिया है। इस बार ये खुलासा अमेरिका ने किया है। अमेरिका का दावा है कि पाकिस्तान हिंदू और ईसाई लड़कियों को चीन में जबरन दुल्हन बनाकर बेच रहा है।

जी हां हमने पहले भी ऐसे कई केस देखे हैं जिसने चीन के लड़के पाकिस्तान में आकर शादी करते हैं। ये लड़के एक मोटी रकम देकर पाकिस्तानी दुल्हन ले जाते थे लेकिन बाद में उनका जीवन बर्बाद हो जाता था क्योंकि इस दुल्हन को बेचने वाले हमेशा पैसे की मांग करते रहते थे। अब अमेरिका ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान अल्पसंख्यक लड़कियों को चीन में जबरदस्ती बेच रहा है।

अमेरिका ने साफ कहा है कि ये धार्मिक भेदभाव है। धार्मिक आजादी से जुड़े विभाग के अधिकारी सैमुअल ब्राउनबैक का कहना है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की स्थिति बदतर होती जा रही है। चीन में लगातार इन लड़कियों को बेचा जा रहा है। अमेरिका ने साफ कहा कि इन महिलाओं के पास कोई नहीं है जो इनकी मदद कर सके। ये एक जाल की तरह फैला हुआ है जिसमें इन महिलाओं का इस्तेमाल पैसे कमाने के लिए किया जा रहा है। यह मार्केटिंग चीनी पुरुषों के लिए मजबूर दुल्हनों के एक स्रोत के रूप में काम करती है। जो बच्चे पैदा करने और घर के काम के लिए इस्तेमाल होती हैं। इतना ही नहीं एक ही लड़की को बार बार चीनी लड़कों से शादी करनी पड़ती है और पैसे इन बिचौलियों को देना पड़ता था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it