Top
Begin typing your search above and press return to search.

ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत 

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में ट्रक की चपेट आकर साइकिल सवार व्यक्ति की मृत्यु हो गयी

ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत 
X

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में ट्रक की चपेट आकर साइकिल सवार व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बुढ़हा निवासी यदुनाथ यादव (55) कल शाम साइकिल से कहीं जा रहे थे।

रसड़ा-बलिया मार्ग पर बलिया की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर चालक की तलाश कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it