Begin typing your search above and press return to search.
भूपेश ने साहित्यकार एवं अनुवादक ठाकुर के निधन पर किया शोक व्यक्त
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के साहित्यकार एवं अनुवादक राम सिंह ठाकुर के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के साहित्यकार एवं अनुवादक राम सिंह ठाकुर के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।
श्री बघेल ने आज यहां जारी शोक संदेश में स्वर्गीय श्री ठाकुर के परिवारजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
उन्होने कहा कि स्वर्गीय श्री ठाकुर छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित और प्रतिभाशाली साहित्यकार एवं अनुवादक थे।उन्होंने रामायण और गीता का हल्बी एवं गोंडी में अनुवाद किया तथा पाठकों पर अपने साहित्य की गहरी छाप छोड़ी।उनका निधन बस्तर एवं छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी क्षति है।
Next Story


