Top
Begin typing your search above and press return to search.

कौशिक के निधन पर भूपेश ने किया गहरा दुःख व्यक्त

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गणेश कौशिक के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है

कौशिक के निधन पर भूपेश ने किया गहरा दुःख व्यक्त
X

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गणेश कौशिक के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। बघेल ने आज यहां जारी शोक संदेश में कहा स्वर्गीय डॉ.कौशिक ने राज्य में संस्कृत भाषा और साहित्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वह संस्कृत साहित्य के प्रकाण्ड विद्वान थे। कवर्धा जिले के निवासी डॉ. कौशिक का कल नई दिल्ली में निधन हो गया।
उल्लेखनीय है कि स्व.डॉ. कौशिक ने वर्ष 1970 के दशक में शासकीय संस्कृत महाविद्यालय रायपुर से दर्शनशास्त्र और संस्कृत साहित्य में एम.ए. किया था।

इसके बाद उन्होंने वाल्मिकी रामायण पर शोध कार्य किया, जिस पर उन्हें पीएचडी की उपाधि मिली। हिन्दी पत्रकारिता के क्षेत्र में भी उन्होने अपना योगदान दिया।वर्षों पहले वह नवभारत टाईम्स दिल्ली में भी कार्यरत रहे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it