Top
Begin typing your search above and press return to search.

बीएचयू की कोरोना संक्रमित वैज्ञानिक का बेटा, पिता भी पॉजिटिव

कोराना संदिग्ध लोगों के नमूनों की जांच करते-करते संक्रमित हुईं बीएचयू कोविड-19 लैब की वैज्ञानिक का एक साल का बेटा और 66 वर्षीय पिता भी जांच में पॉजिटिव पाए गए

बीएचयू की कोरोना संक्रमित वैज्ञानिक का बेटा, पिता भी पॉजिटिव
X

वाराणसी। कोराना संदिग्ध लोगों के नमूनों की जांच करते-करते संक्रमित हुईं बीएचयू कोविड-19 लैब की वैज्ञानिक का एक साल का बेटा और 66 वर्षीय पिता भी जांच में पॉजिटिव पाए गए। रविवार को वैज्ञानिक के संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद लैब को बंद कर दिया गया था और सभी नमूने लखनऊ के केजीएमयू स्थित लैब में भेज दिए गए थे।

महिला वैज्ञानिक का परिवार वाराणसी के चेतनगंज इलाके की बस्ती बागबरियार में रहता है।

वाराणसी में कोराना संक्रमितों की संख्या अब 64 हो गई है। जिले में एक करोना मरीज की मौत हुई है और 50 लोगों का इलाज चल रहा है। अब तक 13 मरीज ठीक हो चुके हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it