Top
Begin typing your search above and press return to search.

भोपाल प्रतापगढ़ एक्सप्रेस शुरू

उत्कृष्ट कोच से सुसज्जित भोपाल प्रतापगढ़ एक्सप्रेस को रविवार देर शाम यहां भोपाल स्टेशन से रवाना किया गया

भोपाल प्रतापगढ़ एक्सप्रेस शुरू
X

भोपाल। उत्कृष्ट कोच से सुसज्जित भोपाल प्रतापगढ़ एक्सप्रेस को रविवार देर शाम यहां भोपाल स्टेशन से रवाना किया गया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गाड़ी संख्या 12183 भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस को रविवार शाम 19.15 बजे भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक छह से भोपाल सांसद आलोक संजर और भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मंत्री आरिफ अकील ने विधिवत फीता काटकर इस ट्रेन की शुरूआत की।
रेलवे की उत्कृष्ट परियोजना के तहत विकसित उत्कृष्ट कोच तैयार किये जा रहे हैं, जो पर्यावरण के अनुकूल ‘‘ग्रीन कोच‘‘ ट्रेन है। उत्कृष्ट परियोजना के तहत पुराने डिब्बों (कोच) में बदलाव कर बेहतर सुविधाओं के साथ नया रूप दिया जा रहा है।

इस ट्रेन के डिब्बों में पर्यावरण अनुकूल शौचालय बनाये गये हैं। दृष्टि बाधित यात्रियों की सुविधा के लिये दरवाजे के पास ब्रेल लिपि के बोर्ड लगाये गए हैं। सीटों के बीच लगी टेबल को आकर्षक बनाने के साथ ही वहां चाय पानी रखने के लिये होल्डर लगाये गये हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it