Begin typing your search above and press return to search.
भोपाल जेल ब्रेक कांड : जांच आयोग का कार्यकाल 6 माह बढ़ा
भोपाल : भोपाल केंद्रीय जेल से सिमी के आठ विचाराधीन कैदियों के भागने की घटना की जांच के लिए गठित न्यायिक जांच आयोग का कार्यकाल छह माह बढ़ा दिया गया।

भोपाल : भोपाल केंद्रीय जेल से सिमी के आठ विचाराधीन कैदियों के भागने की घटना की जांच के लिए गठित न्यायिक जांच आयोग का कार्यकाल छह माह बढ़ा दिया गया। राज्य मंत्रिमंडल ने आज इसकी मंजूरी दे दी। ज्ञात हो कि 30-31 अक्टूबर, 2016 की दरम्यानी रात भोपाल केंद्रीय जेल से सिमी के आठ विचाराधीन कैदी एक सुरक्षाकर्मी की गला रेंतकर हत्या करने के बाद फरार हो गए। इन सभी को कुछ घंटों के अंतराल में ही पुलिस ने मार गिराया था। जेल से कैदियों के भागने की घटना की जांच के लिए सरकार ने न्यायाधीश एस. के. पांडे की अध्यक्षता में सात नवंबर को न्यायिक जांच आयोग का गठन किया था। इस आयोग का कार्यकाल तीन माह था, जो मंगलवार को समाप्त हो रहा था।
Next Story


