अनियमित खानपान ही बीमारी की जड़ : रामदेव
भिलाईनगर ! स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर एक लाख से अधिक लोगों द्वारा सूर्य नमस्कार सहित अन्य विभिन्न योग का विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी में दूसरे दिन बुधवार को भी

भिलाईनगर ! स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर एक लाख से अधिक लोगों द्वारा सूर्य नमस्कार सहित अन्य विभिन्न योग का विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी में दूसरे दिन बुधवार को भी दुर्ग-भिलाई सहित अन्य जिलों व राज्यों से आये बड़ी संख्या में लोगों को बाबा रामदेव ने सुबह पांच बजे से योगासन कराया। इस दौरान आज भी उन्हेों अनुलोम, व्योम, बटर फ्लाई,प्रणायाम सहित अन्य कई प्रकार के योग करवाये। इस दौरान प्रदेश के राजस्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, छत्तीसगढ प्रिमियर लीग के संयोजक मनीष पाण्डेय,मुख्य केन्द्रीय प्रभारी पतंजलि योगपीठ के हरिद्वारा से आये डॉ जयदीप आचर्य,डॉ. मनोज पाणीगा्रही मुकेश तिवारी, जिला शिक्षाअधिकारी आशुतोष चावरे, भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारी डीपी सतपती, समाजसेवी प्रभुनाथ बैठा ने याग के गुर सीखे। योग के दौरान बाबा रामदेव ने योग के महत्व को तथा, खान पान एवं मोटापा पर विस्त़त जानकारी दी। बाबा रामदेव ने कहा कि हमारे शरीर में सबसे बड़ी बिमारी खान पान है, अनियमित खानपान व दिनचर्या के कारण शरीर में ना ना प्रकार की व्याधियां व रोग उत्पन्न होते है। हमें खान पान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। खान पान के ही कारण मोटापा शरीर में आती है और मोटापा आने के बाद सुगर, हार्ट अटैक सहित अन्य कई प्रकार की बिमारियंा होती है। द्वितीय दिन के सत्र ईडीपी एण्ड ए. भिलाई इस्पात संयंत्र एमके बर्मन, आईजी, बीएसएफ. महेन्द्र सिंग, ऑफिसर एसोसियषन के अध्यक्ष- नागेन्द्र बंछोर के द्वारा दीप प्रज्जवल्लन के साथ प्रारंभ हुआ। स्वामी जी महाराज स्वयं 9 वर्ष की आयु से ही योग करते आ रहे है। उन्होने योग के साथ मेडिकल साईंस, अर्थशास्त्र एवं आयुर्वेद पर भी अपने अनुभव जन-सामान्य के समक्ष रखे। साथ स्वामी ने विदेशी कंपनियों से लोगों को सजग रहने को कहा कि जिस तरह से उन्होनें व्यापार ओैर भ्रामक विज्ञापन के माध्यम से देश के करोडों नागरिको को गुमराह किया है, वो कलाकार भी बहुत कम अपने द्वारा ही किये हुये विज्ञापन की सामाग्री का उपभोग करते है, जिसका वो स्वयं विज्ञापन करते है। आज हमारे देश में खाने के तेल में मिलावट का जो गोरख धंधा चल रहा है। उसके बारे में आम जन को चेताया की ’’अभी नही तो कभी नही ’’ वाली बातों का उल्लेख करते हुये, माताओं को कसम दिलाई की घर का स्वास्थ उनकेें हाथों में होता है। इसलिये वो ज्यादा से ज्यादा विदेशी कंपनी के सामाग्रियों का उपयोग न करें। बीएसएफ. के जवानों के जीवनशैली का उल्लेख करते हुये कहा कि विभिन्न कठिन परिस्थितियों में भी को देश की सेवा करते रहते है, साथ ही बीएसएफ. के जवानों भी प्रतिदिन योगा अनिवार्यता पिछले वर्ष हुई है, उसे आम जन को बताया, मंच का संचालन डॉ. पाणीग्रही ने किया। स्वामी ने हरिद्वार से आये हुये डॉ. जयदीप आचार्य के कार्यो की सराहना करते हुये छत्तीसगढ़ के आयोजन समिति प्रदेश प्रभारी संजय अग्रवाल, सह प्रभारी अनुप बंसल, कोषाध्यक्ष रामऋषि अग्रवाल और सभी कार्यकर्ताओं की तारीफ किया। आज 12 जनवरी को प्रात: 7:30 बजे कपालभांति, अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार ,पुसअप, शीर्षसन का विष्व कीर्तिमान छ.ग. की जनता सभी मिलकर स्वामाी रामदेव महाराज के निर्देशन में बनायेगेें। साथ ही विभिन्न स्कूलों से प्रषिक्षित 30 बच्चों का चयन किया गया है। जो स्वामी महाराज के साथ ही मंच में सूर्य नमस्कार की योगिक क्रिया का प्रदर्शन करेगें।


