सडक़ दुर्घटना में स्कूल के छात्र की मौत
भिलाईनगर ! टाउनशिप में स्टील क्लब सेक्टर 8 के पास एक अज्ञात स्कॉर्पियो चालक ने दोपहिया प्लेजर को ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी

भिलाईनगर ! टाउनशिप में स्टील क्लब सेक्टर 8 के पास एक अज्ञात स्कॉर्पियो चालक ने दोपहिया प्लेजर को ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि प्लेजर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्कार्पियो चालक मौके से फ रार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस स्कार्पियो चालक की तलाश कर रही है।
घटना गुरुवार की शाम करीब 6.30 बजे की है। पुलिस के मुताबिक राजा सिंह 17 साल महर्षि विद्या मंदिर स्कूल स्मृति नगर का 10 वीं का छात्र था। वह अपने दोस्तों के नेहरू नगर रेलवे फाटक पार कर सेक्टर 8 स्टील क्लब की ओर जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियों ने उसे सामने से चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्लेजर सीजी 07 एडी 7008 पर सवार युवक अपने साइड पर ही चला रहा था।
इस घटना में प्लेजर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। आस पास के लोगों की मदद से राजा को सेक्टर 9 अस्पताल पहुंँचाया गया। उसके दोस्तों ने राजा के परिजनों को फोन कर सूचना दी। पुलिस मर्ग कायम कर शव को माच्यूरी में रखवा दिया है। राजा दो बहनों का इकलौता भाई था। वह 10 वीं का होनहार छात्र था। भिलाईनगर थाना प्रभारी अलेक्जेंडर कीरो ने बताया कि मामले में मर्ग कायम किया गया है। ठोकर मारने वाली स्कर्पियो की पहचान कर ली गई है। आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


