Top
Begin typing your search above and press return to search.

उप्र में भाजपा की नई टीम घोषित, कई नए चेहरों को मिली जगह

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपनी बहुप्रतीक्षित नई टीम की घोषणा कर दी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति के बाद प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने पदाधिकारियों का ऐलान किया है

उप्र में भाजपा की नई टीम घोषित, कई नए चेहरों को मिली जगह
X

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपनी बहुप्रतीक्षित नई टीम की घोषणा कर दी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति के बाद प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने पदाधिकारियों का ऐलान किया है। इस बार 16 प्रदेश उपाध्यक्ष, 7 महामंत्री और 16 मंत्री बनाए हैं। इसके अलावा दो कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें कुछ नए चेहरों को जगह मिली है तो कुछ पुराने चेहरों को पदोन्नति मिली है। वहीं, इस पूरी सूची में पिछड़ों पर खास फोकस है। कुल मिलाकर इस सूची के हिसाब से 41 पदाधिकारियों की घोषणा हुई है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष में 16 लोगों को जगह मिली है। लक्ष्मण आचार्य, पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, कांता कर्दम, सलिल विश्नोई, दयाशंकर सिंह, सुरेंद्र नागर, सतपाल सैनी, पद्मसेन चौधरी, नीलम सोनकर, कमलावती सिंह प्रकाश पाल, संतोष सिंह, देवेंद्र चौधरी, ब्रजबहादुर उपाध्याय, सुनीता दयाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा, प्रदेश महामंत्रियों की सूची में जेपीएस राठौड़, गोविंद नारायण शुक्ल, अश्विनी त्यागी, अमरपाल मौर्य, सुब्रत पाठक, अनूप गुप्ता और प्रियंका रावत शामिल हैं।प्रदेश मंत्री में ˜यंबक त्रिपाठी, सुभाष यदुवंश, संजय राय, चंद्रमोहन सिंह, देवेश कोरी, शंकर गिरि, अंजुला माहौर, अशोक जाटव, प्रांशुदत्त द्विवेदी, मीना चौबे, रामचंद्र कन्नौजिया, विजय शिवहरे, शंखर लोधी, शकुंतला चौहान, अनामिका चौधरी और पूनम बजाज के नाम हैं। वहीं भाजपा ने कोषाध्यक्ष मनीष कपूर और संजीव अग्रवाल होंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it