Top
Begin typing your search above and press return to search.

भजन लाल शर्मा ने दोनों डिप्टी सीएम के साथ की पीएम मोदी से मुलाकात

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्रियों दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुरुवार को यहां दिल्ली में मुलाकात की।

भजन लाल शर्मा ने दोनों डिप्टी सीएम के साथ की पीएम मोदी से मुलाकात
X

नई दिल्ली, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्रियों दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुरुवार को यहां दिल्ली में मुलाकात की।

तीनों नेताओं ने संसद भवन परिसर में स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर प्रदेश में सरकार चलाने को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया और उन्हें प्रदेश के हालात से भी अवगत कराया।

प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक एक्स अकाउंट से मुलाकात की तस्वीर को शेयर करते हुए पोस्ट कर कहा गया है, "राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपमुख्यमंत्रियों दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।"

आपको बता दें कि राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार करने के लिए पार्टी के आला नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त करने और उनसे विचार विमर्श करने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे पर हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it