बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ : रायगढ़ कलेक्टर अलरमेल होंगी पुरस्कृत
रायगढ़ ! केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग भारत शासन के संयुक्त सचिव के.मोसेस चलाई ने

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ में सराहनीय कार्य के लिए मिलेगा सम्मान
रायगढ़ ! केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग भारत शासन के संयुक्त सचिव के.मोसेस चलाई ने कलेक्टर श्रीमती अलरमेलमंगई डी को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत अनुकरणीय एवं सराहनीय कार्य करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग भारत शासन द्वारा 24 जनवरी को नई दिल्ली में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 22 जनवरी 2015 को आरंभ की गई बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की द्वितीय वर्षगांठ भी है। राष्ट्रीय बालिका दिवस समाज में बालिकाओं के प्रति जागृति लाने के लिए मनाया जा रहा है ताकि बालिकाएं समाज में सम्मान के साथ जीवन जी सके। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग भारत शासन द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले देश के 10 चयनित जिलों को इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा, जिनमें से एक रायगढ़ जिला है। रायगढ़ जिले को ‘प्रभावी सामुदायिक सहभागिता’ श्रेणी में बेहतरीन कार्य के लिए चयनित किया गया है एवं 24 जनवरी को नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा।


