Top
Begin typing your search above and press return to search.

ओपीएस को बेस्ट पब्लिक स्कूल इन छत्तीसगढ़ का पुरस्कार

विदित हो कि प्राचार्य एवं ओरिएण्टल पब्लिक स्कूल को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु पहले भी कई राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कारों से नवाजा गया है।

ओपीएस को बेस्ट पब्लिक स्कूल इन छत्तीसगढ़ का पुरस्कार
X

अंबिकापुर । स्थानीय ओरिएण्टल पब्लिक स्कूल अंबिकापुर को नई दिल्ली में एचीवर्स इंडिया एवं इंडिया टुडे गु्रप के तत्वावधान में आयोजित एशिया एजुकेशन सम्मिट एण्ड अवार्डस 2017 के समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा एवं शिक्षा के लिए किए गये रचनात्मक कार्य के लिए बेस्ट पब्लिक स्कूल इन छत्तीसगढ़ का पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री उपेन्द्र कुशवाहा एवं पूर्व केन्द्रीय कैबिनेट शिक्षा मंत्री सय्यद शहनवाज हुसैन के हाथों यह पुरस्कार ओरिएण्टल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. आई ए खान सूरी को प्रदान किया गया।

विदित हो कि प्राचार्य एवं ओरिएण्टल पब्लिक स्कूल को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु पहले भी कई राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कारों से नवाजा गया है। राष्ट्रीय शिक्षा रत्न, नेशनल इन्ट्रीग्रेशन एवार्ड, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ज्ञानपीठ, अंतराष्ट्रीय संस्था युनिसेफ द्वारा सीओवी एवार्ड और आइडियल पब्लिक स्कूल एवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

सरगुजा के इस अंचल में शिक्षा के लिए किया गया। इतना बड़ा सम्मान निश्चित ही इस क्षेत्र की शिक्षा के स्तर, इसकी गुणवत्ता एवं सेवा के लिए जाना जाएगा। ओरिएण्टल पब्लिक स्कूल परिवार के साथ शहर में खुशी व्याप्त है। शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों के साथ सरगुजा के जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता ने भी बधाई दी है।

प्राचार्य डॉ. सूरी ने उच्च स्तर की शिक्षा देने की ओपीएस के वचनवद्धता को दुहराया तथा स्कूल में उच्च कोटी की शिक्षा देने हेतु हर सम्भव प्रयास करने का कथन किया है। प्राचार्य ने शिक्षक व अन्य कर्मचारियों, अभिभावकों तथा अध्ययन विद्यार्थियों के प्रति कृतज्ञयता जताई तथा शुभकामर्नाएं दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it