Top
Begin typing your search above and press return to search.

बंगाल सरकार ने हवाई सेवा शुरू होने के मद्देनजर जारी किये नये दिशा-निर्देश

पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार (28 मई) से नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई सेवाएं बहाल होने के मद्देनजर यात्रियों के लिए नये दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

बंगाल सरकार ने हवाई सेवा शुरू होने के मद्देनजर जारी किये नये दिशा-निर्देश
X

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार (28 मई) से नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई सेवाएं बहाल होने के मद्देनजर यात्रियों के लिए नये दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

हवाई अड्डे के पुराने टर्मिनल में हवाई यात्रियों के लिए 400 बेड वाला एक क्वारंटीन केंद्र बनाया गया है ताकि जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सके।

हवाई सेवाओं के बहाल होने के साथ ही कल से इस नये क्वारंटीन केंद्र का इस्तेमाल शुरू हो जाएगा। हवाई सेवाएं मार्च के अंतिम सप्ताह से निलंबित थीं।

नये दिशा-निर्देशों के अनुसार गुरुवार से पश्चिम बंगाल में विमानों के संचालन के बाद राज्य में पहुंचने वाले यात्रियों को यह स्पष्ट करना होगा कि उन्हें पिछले दो महीनों में कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं हुआ है।

हवाई अड्डे पहुंचने वाले सभी यात्रियों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की जाएगी और केवल उन्हीं यात्रियों को आगे यात्रा की अनुमति दी जाएगी जिनमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाये जाएंगे।

इस दौरान जिन यात्रियों में कोरेाना वायरस के लक्षण पाये जाएंगे उन्हें जांच के लिए नजदीक के स्वास्थ्य सुविधा केंद्र में ले जाया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it