Top
Begin typing your search above and press return to search.

बेमेतरा : अव्यवस्था के बीच सम्पन्न हुआ जिला स्तरीय हरेली तिहार

जिला प्रशासन के नेतृत्व में आयोजित जिला स्तरीय हरेली तिहार का कार्यक्रम पूरी तरह से अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई

बेमेतरा : अव्यवस्था के बीच सम्पन्न हुआ जिला स्तरीय हरेली तिहार
X

बेमेतरा। जिला प्रशासन के नेतृत्व में आयोजित जिला स्तरीय हरेली तिहार का कार्यक्रम पूरी तरह से अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई कार्यक्रम में पीने के पानी को लेकर दिनभर स्कूली छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक भटकते रहे जिला प्रभारी एवं महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के मुख्य आतिथ्य में ऋण माफी व हरेली तिहार आयोजित था।

जिसमें जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जिला बेमेतरा के किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र भी मुख्य अतिथि ने वितरित किया। कार्यक्रम लगभग एक घंटा विलंब से प्रारंभ होने के कारण एक भी ग्रामीण नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित नही हो पाए। पंचायत पदाधिकारियो को जिला स्तरीय आयोजित हरेली तिहार कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं करने के कारण एक भी पंच, सरपंच, जनपद एव जिला पंचायत सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित नहीं थे।

इस प्रकार से केवल ग्रामीण खेलकूद के मध्य हरेली तिहार का कार्यक्रम स्कूली छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ। अधिकांश दर्शक दीर्घा की कुर्सियां पूरी तरह से खाली पड़ी रही। स्कूली बच्चों ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा हरेली तिहार कार्यक्रम पूरी तरह से औपचारिकताओं के मध्य भीड़ बढाने के लिए आयोजको ने शहर के सभी निजी एवमं सरकारी स्कूली बच्चों को कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन हेतु आमंत्रित किया था। जिसमे स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार की आकर्षक पारंपरिक लोकप्रिय कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, जो कि दोपहर मुख्य अतिथि के पहुंचने के पूर्व तक लगभग 2 बजे तक संपन्न हुआ।

पश्चात जिला प्रशासन के द्वारा हरेली तिहार के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। पहली बार हुआ सामूहिक हरेली त्यौहार का आयोजन - अनिला जिला स्तरीय आयोजित हरेली तिहार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जिला प्रभारी महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि छत्तीसगढ़ के संस्कृति एवं धरोहर तथा पारंपरिक लोकप्रिय प्रथम हरेली तिहार को मनाने के लिए कांग्रेस की सरकार ने अवकाश घोषित की है। उन्होंने अपने उद्बोधन में यह भी कहा कि यह कार्य केवल किसानों के खुशहाली के लिए कांग्रेस की सरकार ने की है और यह त्यौहार उमंग और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

कार्यक्रम को संबोधित करने के पूर्व मंचस्थ अतिथियों के संबोधन के समय जिला प्रभारी मंत्री अनिला भेड़िया ने बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा का नाम लेना ही भूल गई। उन्होंने प्रथम पंक्ति में जिला पंचायत अध्यक्ष कविता साहू के नाम से संबोधन प्रारंभ किया तथा दूसरे क्रम में उन्होंने कलेक्टर और तीसरे क्रम में विधायक श्री बंजारे का नाम लेते हुए उपस्थित लोगों को संबोधित किया। संबोधन की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि ने ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए तथा नए उपभोक्ताओं को नए राशन कार्ड का वितरण किया और पारंपरिक लोकप्रिय हरेली तिहार के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सभी उपस्थित लोगों को तिहार के संबंध में जानकारी दी। पेयजल के नाम पर भटकते रहे छात्र-छात्राएं एवं नागरिक हरेली तिहार कार्यक्रम का आयोजन मंडी प्रांगण में किया गया था। जहां पीने की पानी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग दाएं बाएं भटकते रहे।

जबकि खाने के नाम पर महिला बाल विकास विभाग के द्वारा छत्तीसगढ़ी व्यंजन की व्यवस्था किया गया था। इसके बावजूद पेयजल के नाम पर कहीं कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। पानी पीने के नाम पर लोगों को मंडी के बाहर आते जाते देखा गया। खासतौर पर छत्तीसगढ़ी खेलकूद का कार्यक्रम भी इस अवसर पर आयोजित किया गया। जिसमें खो-खो, कबड्डी, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, बिल्लस सहित अन्य खेल के लिए मुख्य रूप से शामिल खिलाड़ियों को पानी पीने के लिए दर-दर भटकने की नौबत आ गई थी।

बावजूद प्रशासन के द्वारा पीने की पानी की व्यवस्था नहीं की गई और इस प्रकार से जिला स्तरीय हरेली तिहार कार्यक्रम पूरी तरह से औपचारिकताओं में रहकर संपन्न हो गया। तीन तीन बार बदले गए हैंड माइक, तब हो पाया उद्बोधन पूरा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय हरेली तिहार कार्यक्रम में अव्यवस्था इतनी बढ़ गई थी कि अतिथियों को उद्बोधन के लिए लगातार तीन-तीन बार माइक बदलना पड़ा। तब कहीं जाकर उद्बोधन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

प्रथम पंक्ति में उद्बोधन देने आये स्थानीय विद्यायक आशीष छाबड़ा को भी दो बार माइक बदलनी पड़ी। तत्पश्चात दूसरे क्रम में कलेक्टर को भी उद्बोधन एवं प्रतिवेदन के लिए दूसरी माइक की जरूरत पड़ गई और मुख्य अतिथि मंत्री अनिला भेड़िया को लगातार तीन बार हैंड माइक बदलने के बाद ही उनका उद्बोधन पूरा हो पाया।

इसके बाद भी बीच-बीच में माइक के डिस्टर्ब करने के कारण मुख्य अतिथि के उद्बोधन का समुचित लाभ लोगों को नहीं मिल पाया। इस तरह से कार्यक्रम में माइक के व्यवधान के कारण जिला स्तरीय कार्यक्रम पूरी तरह गड़बड़ा कर रह गया और उपस्थित लोगों को अतिथियो के उद्बोधन सुनने के लिए भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it