Begin typing your search above and press return to search.
बार्सिलोना का पॉलिन्हो के साथ करार
बार्सिलोना फुटबॉल क्लब ने ब्राजील के मिडफील्डर पॉलिन्हो के साथ करार की घोषणा की है
बार्सिलोना। बार्सिलोना फुटबॉल क्लब ने ब्राजील के मिडफील्डर पॉलिन्हो के साथ करार की घोषणा की है। पॉलिन्हो को चीनी क्लब ग्वांझो एवरग्रांडे से चार साल के करार पर बार्सिलोना में शामिल किया गया है।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 29 वर्षीय पॉलिन्हो को चार करोड़ यूरो (4.7 करोड़ डॉलर) में बार्सिलोना क्लब में शामिल किया गया है और गुरुवार को अनुबंध पर हस्ताक्षर से पहले उनका मेडिकल टेस्ट होगा।
बार्सिलोना के साथ पॉलिन्हो के इस करार में 12 करोड़ यूरो (14.2 करोड़ डॉलर) का बायआउट क्लॉज भी शामिल है।
रियल मेड्रिड के खिलाफ सुपर कप के पहले चरण के मैच में बार्सिलोना को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच के बाद ही बार्सिलोना ने पॉलिन्हो के साथ करार की घोषणा की।
Next Story


