Begin typing your search above and press return to search.
बलूचिस्तान नेशनल पार्टी नेता जेहरी और उनके पोते की हत्या
बलूचिस्तान नेशनल पार्टी (बीएनपी) नेता मीर नवाब अमानुल्लाह जेहरी की खुजदार में गोली मारकर हत्या कर दी गई

क्वेटा। बलूचिस्तान नेशनल पार्टी (बीएनपी) नेता मीर नवाब अमानुल्लाह जेहरी की खुजदार में गोली मारकर हत्या कर दी गई ।
यह घटना शुक्रवार देर रात की है । जेहरी के पाेते और अन्य दो मित्रों की भी इस घटना में गोली मार कर हत्या कर दी गई ।
बीएनपी अध्यक्ष और राष्ट्रीय असेम्बली के सदस्य अख्तर मेंगल ने ट्वीटर पर श्री जेहरी की हत्या की पुष्टि की है। उन्होंने श्री जेहरी की हत्या को “ पार्टी और बलूचिस्तान की जनता के लिए काला दिवस करार दिया है।’’
मेंगल ने कहा “ बीएनपी और बलूचिस्तान की जनता के लिए एक और काला दिवस। जेहरी की हत्या से हम सभी बेसहारा हो गए हैं । शहीद जेहरी और उनके मित्र तथा निर्दोष पोते की मध्य रात्रि निर्मम ढंग से हत्या का समाचार सुन सन्न रह गया हूं । अल्लाह की रहमत हो सकती है ।”
Next Story


